फलदार पौधे लगाएं, बच्चों का मन और स्वास्थ्य रखें बेहतर- वन मंत्री

सीबीगंज, बरेली। विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर सीबीगंज और स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम जीआईसी मे कार्यक्रम आयोजित हुआ। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने सीबीगंज मे आर्बोरेटम (वनस्पति वाटिका) का उद्घाटन किया और वाटिका का भ्रमण भी किया। इस दौरान रुद्राक्ष कुंज का रोपण मंत्री और प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने किया। मुख्य आयोजन स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम में हुआ जहां स्टॉल और वानिकी-वन्य जीव संरक्षण प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। अरुण कुमार ने कहा कि पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ अभियान, हर खेत पर मेड़ और हर मेड़ पर पेड़ जैसे प्रयासों से हरियाली बढ़ाई जा रही है। उन्होंने बताया कि 20 मार्च को गौरैया दिवस मनाया जाता है क्योंकि जीव-जंतु और पक्षी भी पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा है। देश मे 80 करोड़ और उत्तर प्रदेश में 36.50 करोड़ पौधारोपण हुआ। जिसकी प्रधानमंत्री ने मन की बात में सराहना की। प्रदेश में 210 करोड़ पौधे लगाए गए। ग्लोबल वार्मिंग पर चिंता जताते हुए उन्होंने अधिक पौधारोपण पर जोर दिया। वन मंत्री ने अपील की कि घरों के आसपास फलदार पौधे लगाएं, ताकि बच्चों का मन और स्वास्थ्य अच्छा रहे। उन्होंने नगर निगम पार्कों, सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों और नदियों के किनारे पौधारोपण की सलाह दी। सीबीगंज के जंगल की वनस्पतियों पर लिखी किताब का विमोचन भी हुआ। योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। महापौर उमेश गौतम ने सुझाव दिया कि औद्योगिक इकाइयों और आवासीय परिसरों के सामने खाली पड़ी जमीन पर पौधारोपण कराया जाए और उनकी जिम्मेदारी संबंधित इकाइयों को दी जाए। प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने कहा कि हर दिन को वानिकी दिवस की तरह मनाना चाहिए। प्रबंध निदेशक वन निगम केके सिंह ने बताया कि वन खाद्य पदार्थों और औषधियों के स्रोत हैं। कैंसर की दवा भी वनों से ही मिली। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, अनिल सक्सेना, डीएम रविन्द्र कुमार, केके सिंह, बी प्रभाकर, विजय सिंह, एके सिंह, संजय पाठक, पीपी सिंह, दीक्षा भण्डारी, मनीष सिंह, वंदना फोगाट, ज्ञान सिंह, कमल कुमार, अपूर्वा पाण्डेय, साथ ही कॉलेज के छात्र-छात्राएं, किसान, उद्यमी और स्वयं सहायता समूह महिलाएं की।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *