फर्जीवाड़े में दो अन्य पीओएस एजेंट पर मुकदमा दर्ज, अब तक 15 मुकदमे दर्ज

शीशगढ़, हाफिजगंज, बरेली। साइबर ठगी मे इस्तेमाल प्री एक्टिवेटेड सिम बेचने के मामले लगातार सामने आ रहे है। सोमवार को शीशगढ़ व हाफिजगंज में दो अन्य पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) एजेंट के खिलाफ आठ सिम की विक्री में फर्जीवाड़े को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। इन सिमों के जरिये लाखों रुपये की साइबर ठगी हुई है। शीशगढ़ मे मोहम्मदपुर, बहेड़ी निवासी सिम विक्रेता मुकीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उसने अपनी मां राजदा बेगम के नाम पर एक सिम बेचा था। जिससे 28 हजार रुपये की साइबर ठगी की गई। हाफिजगंज मे क्योलड़िया के नवादा इमामाबाद निवासी एजेंट मोहित कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उसने नवाबगंज के मुजीब, सुमित, क्योलड़िया के कमरुल हसन, उसकी पत्नी बिलकिसन, ऊषा देवी, अमरपाल और तसीम के नाम पर सात सिम बेचे, जिनसे लाखों रुपये की साइबर ठगी की गई। इन सभी मामलों में साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत आने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। वही प्री एक्टिवेटेड सिम साइबर ठगी मे इस्तेमाल होने की शिकायतें मिलने पर अब तक 15 मुकदमे दर्ज हो चुके है। इनमें 22 एजेंट को नामजद किया गया है और 48 सिम संदिग्ध पाए गए हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इस मामले में उन व्यक्तियों की भूमिका की जांच भी होगी, जिनके नाम पर सिम जारी हुए हैं। यह देखा जा रहा है कि फर्जीवाड़ा कर उनके नाम पर सिम लिया है या फिर इन लोगों ने ही सिम खरीदकर कुछ रुपयों के लालब में साइबर ठगों को सौंप दिए। अगर इन लोगों की भूमिका सामने आई तो मुकदमे में नाम बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *