फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे चाची के साथ बाजार से खरीदारी करने गई महिला को उसके पति ने बीच बाजार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के बाद जान बचाने को चीखती हुई भाग रही महिला को मरणासन्न अवस्था में पति छोड़कर भाग गया। बीच बाजार में इस वारदात के बाद भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी भेजा वहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। महिला की हालत गंभीर बनी है। मोहल्ला फर्रखपुर तकिया निवासी आबिद ने बताया कि उनकी भतीजी सायरीन की शादी तीन साल पहले मोहल्ला फर्रखपुर के नूरी मस्जिद के पास रहने वाले राजा के साथ की थी। राजा मीट का कारोबार करता है। राजा आए दिन सायरीन से मारपीट करता था। लेकिन वह सहती रही। सास अकीला ने भी दोपहर में कई बाद पीटा और एक दिन घर से निकलवा दिया। लगभग डेढ़ साल से सायरीन मायके में रह रही थी। शनिवार को सायरीन दोपहर 3 बजे अपनी चाची के साथ बाजार खरीदारी करके वापस लौट रही थी। तभी कानून गोयान चौराहे पर आते ही उसका पति राजा अपनी दुकान से (कसाई) छुरी लाया और सायरीन पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए चीखती चिल्लाती जान बचाकर भाग रही सायरीन पर राजा ने सर और गर्दन के अलावा शरीर पर कई वार किये। जिससे वह खून से लथपथ होकर सड़क पर ही गिर गई। बाजार में सभी लोग यह दृश्य देखते रहे। इस दौरान सायरीन को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर पति भाग गया। परिजनों ने बताया उसका पति दहेज व मोटरसाइकिल की मांग करने को लेकर मारता पिता था जिससे परेशान होकर उनकी भतीजी अपने मायके रहने लगी थी। शनिवार को पति ने घटना में जानलेवा हमला करते हुए घटना को अंजाम दिया है। आबिद की तहरीर पर राजा व उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर राजा की तलाश शुरू कर दी है।।
बरेली से कपिल यादव