फरीदपुर मे तीन बच्चों के बाप ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे गली मे खेल रही छह साल की एक बच्ची को गांव का युवक उठाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में बच्ची को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर पर ताला डालकर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश मे दबिश दे रही है। थाना फरीदपुर क्षेत्र के एक गांव मे मंगलवार को देर शाम छह साल की बच्ची घर से बाहर गली में खेल रही थी। कुछ देर बात बच्ची गली में नही दिखी तो परिवारवालों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव से लेकर खेतों मे उसकी तलाश की गई लेकिन पता नही चला। इसी बीच घर से कुछ दूरी पर स्थित एक मकान मे ग्रामीणों ने बच्ची की चीख सुनी। ग्रामीणों ने छत पर चढ़कर मकान मे झांककर देखा आरोपी द्रोणपाल बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। बच्ची उसके चंगुल से छूटने के लिए छटपटा रही थी। दरिंदे ने बच्ची का मुंह दबा रखा था। बच्ची की ऐसी हालत देखकर ग्रामीण ने शोर मचाते हुए बच्ची के परिवार वालों को सूचना दी। उन्होंने बच्ची को घर से बाहर निकला। इसी दौरान द्रोणपाल अपने घर मे ताला डालकर फरार हो गया। परिजन खून से लथपथ बच्ची को फरीदपुर थाने ले गए। पुलिस ने बच्ची को सीएचसी भेजा गया। जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश की जा रही है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। कई दिनों से बच्ची को गलत इशारा कर रहा था। बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी द्रोणपाल परिवार के साथ पानीपत मे रहकर मजदूरी करता था। उसके गांव के घर मे ताला पड़ा रहता था। 15 दिन पहले ही वह अकेला पानीपत से गांव आया था। उसके परिवार वाले पानीपत मे ही रह रहे है। बच्ची के परिजन ने बताया कि द्रोणपाल कई दिनों से बच्ची को अपने पास बुलाने के लिए तरह-तरह के झांसे दे रहा था। परिवार वालों ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन उसकी हरकतें बंद नही हुई। मंगलवार शाम वह बच्ची को उठा ले गया और अपने घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची के पिता ने बताया कि दुष्कर्म के दौरान बच्ची ने चीखने की कोशिश की तो द्रोणपाल ने उसका गला दबा दिया। जिससे वह निढाल हो गई। दरिंदा उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बच्ची के गले पर निशान भी पाए गए है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *