फरीदपुर मे तीन किलो से अधिक अफीम के साथ तस्कर दंपती और साथी पकड़े

फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सरकड़ा मोड़ के पास से एक दंपती और उसके एक साथी को 3 किलो 335 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकास हंसराज और उसकी पत्नी मंजू देवी निवासी ग्राम बिहारीपुर थाना अलीगंज के रुप में हुई। तलाशी लेने में विकास के पास 1 किलो 171 ग्राम, मंजू देवी के पास 1 किलो 44 ग्राम, हंसराज के पास 1 किलो 120 ग्राम अफीम बरामद की। महिला गोद में एक डेढ़ वर्षीय बच्चे को भी साथ लेकर घूम रही थी। तस्करों ने बताया कि वे लोग झारखंड से अवैध अफीम लाकर यहां बेचते है। पुलिस के अनुसार बरामद अवैध अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रुपए है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *