फरीदपुर, बरेली। शासन के निर्देशों के चलते फरीदपुर नगर पालिका प्रशासन ने नगर के मुख्य मार्गों के चौराहे पर फैले अतिक्रमण को लेकर अभियान की शुरुआत की थी। नगर के व्यापारियों के साथ तहसील प्रशासन ने बैठक कर शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए समस्त व्यापारियों से प्रतिष्ठानों के आगे फैले अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए थे। बुधवार को नगर पालिका परिषद ने नालों पर किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त किया। नगरपालिका की कार्रवाई के बाद से अवैध कब्जे दारों में अफरातफरी मची हुई है। फरीदपुर मे हाईवे पर दोनों और दुकानें हैं। दुकानदारों ने नगरपालिका के नालों को पाटकर अवैध निर्माण कर लिए है। इस वजह से नगर में जलभराव संकट पैदा हो गया। जलभराव संकट से जूझ रहे लोगों ने एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम ने मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद पाया गया कि हाईवे पर स्थित नाले को काटकर लोगों ने कई अवैध निर्माण कर लिए हैं। एसडीएम ने पीडब्ल्यूडी को अवैध निर्माण करने के लिए भेजा। उन्होंने पैमाइश के बाद अवैध निर्माण पर क्रॉस के निशान लगाएं। इसके बाद नगर पालिका ने लाउडस्पीकर से ऐलान कराकर व्यापारियों को अवैध निर्माण हटाने की चेतावनी दी, लेकिन उन्होंने अवैध निर्माण नहीं हटाए। बुधवार को सफाई निरीक्षक सुरजीत सिंह एवं वरिष्ठ लिपिक आदेश शुक्ला के निर्देशन में अतिक्रमण हटाओ अभियान का शुभारंभ किया गया। नगरपालिका के बुलडोजर बीसलपुर चौराहे से लेकर स्टेशन रोड चौराहे तक नालों के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। मौके पर नाली की जगह पर कई जगह अंडर ग्राउंड बना हुआ पाया गया। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक सुरजीत सिंह ने बताया कि लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अवैध निर्माण किए जाएंगे।।
बरेली से कपिल यादव