फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे हरियाली बाजार के पास हाईवे से सटे इलाके में बनी पटाखा गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने तीन घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में पटाखा गोदाम का चौकीदार झुलस गया। पुलिस ने चौकीदार को अस्पताल में भर्ती कराया है। सीएफओ ने अग्निकांड के कारणों की जांच शुरू की है। मौके पर पहुंची पुलिस और चार गाड़ियां लेकर पहुंचे फायर कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये के पटाखे राख्ख हो गए। आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है। फरीदपुर में नेशनल हाईवे पर हरियाली बाजार के पास पटाखा व्यापारी अम्बरीष अग्रवाल का गोदाम है। यहां ग्राम सुकटिया निवासी अमित चौकीदारी करता है। अमित परिवार के साथ रहता है। शनिवार की रात वह सो रहा था। देर रात करीब 1:30 बजे गोदाम में आग लग गई। अहसास हुआ तो अमित और परिवार वाले जाग गए। अमित ने गोदाम मालिक और उनके बेटे विक्रांत सिंघल को जानकारी दी। साथ ही आग बुझाने में जुट गए। आग से वह बुरी तरह से झुलस गए। उधर अग्निशमन विभाग और पुलिस को सूचना देने के बाद अम्बरीष अग्रवाल खुद भी मौके पर पहुंचे। इसी बीच दमकल कर्मी चार गाड़ियां लेकर पहुंचे। स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री मालिक ने चौकीदार को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले गोदाम से धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद देखते ही देखते धमाकों के साथ लपटें उठने लगीं। रात के सन्नाटे में धमकों से आस-पास गांवों में दहशत फैल गई। गोदाम में आग लगने से व्यापारी का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। कारोबारी के बेटे ने बताया गोदाम पर बिजली का कनेक्शन नहीं है। फिर कैसे आग लगी यह उनकी समझ में नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि उनके चौकीदार ने उन्हें जैसे ही आग की सूचना दी तत्काल उन्होंने अग्निशमन विभाग को फोन कर सूचना दी। फरीदपुर थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि अग्निशमन विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री मे बंधे चौकीदार के जानवरों को भी चौकीदार आग की चपेट से झुलस गया है। आग क्यों लगी इसका पता लगाया जा रहा है।।
बरेली से कपिल यादव