फतेहगंज पश्चिमी मे धूमधाम से मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस, संविधान के बारे में दी जानकारी

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। देश का 73वां गणतंत्र दिवस समारोह बुधवार को कस्बे मे विभिन्न जगहों पर धूमधाम से मनाया गया। शिक्षा संस्थान व सरकारी कार्यालयों 73वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। क्षेत्र के त्रिलोक चंद्र पीजी कॉलेज व धनवंतरी अस्पताल में विधायक डॉ डीसी वर्मा ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आज हमारे देश को आजाद हुए 73 साल हो चुके हैं और हमें प्रगति की उस मंजिल तक पहुंचना है जिसका सपना हमारे उन सेनानियों ने देखा था। हमें उनके आदर्शो पर चलते हुए देश व प्रदेश के विकास में अपना योगदान देना होगा। वहीं तमाम कार्यालयों मे भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। थाना फतेहगंज पश्चिमी में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। थाना के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। कस्बे के ब्लॉक कार्यालय में ब्लाक प्रमुख किरन यादव ने ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य ने झंडा फहराया। साधन सहकारी समिति में अध्यक्ष पति गौरव गंगवार ने झंडा फहराया। इसके अलावा क्षेत्र के इंटर कॉलेज, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज में पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। रेड रोज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अजय सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय चिटौली मे प्रधानाध्यापक संदीप गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस मनाए जाने के बारे में बताया। संविधान के बारे में जानकारी दी और देश सेवा के लिए प्रेरित किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *