फतेहगंज पश्चिमी मे गन्ना लदी ट्रॉली पलटने से हाईवे जाम

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। हाईवे पर गन्ना लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली में टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली रोड पर पलट गई। हादसे के बाद हाईवे की एक लेन पर जाम लग गया। पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर सड़क से ट्रॉली और गन्ना हटवाकर जाम खुलवाया। मल्लपुर गन्ना सेंटर से गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव डंडिया निवासी रिंकू मीरगंज स्थित चीनी मिल जा रहे थे। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे पीछे से टैंकर ने ट्रॉली में साइड मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। हाईवे पर गन्ना फैलने से एक लेन बंद हो गई। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को दूसरी लेन पर डायवर्ट किया, इसके बाद एनएचए‌आई की क्रेन से ट्रॉली और गन्ने को हटाकर आवागम सुचारू कराया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *