बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। जिसमे निर्दलीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी इमराना बेगम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी जयंती चौहान को 2375 मतों से हरा दिया। वही नगर पंचायत के 15 वार्डों में से 7 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी हार गए। निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना दबदबा कायम रखा। वही विजयी सभासद प्रत्याशियों ने जीत के बाद खुशी जाहिर करते हुए अपने वार्डों की जनता का आभार जताया है। विजय प्रत्याशियों में वार्ड नंबर 1 नौगवां से कृपाल सिंह, वार्ड नंबर 2 साहूकारा से गीता, वार्ड नंबर 3 माली से सतीश चंद्र, वार्ड नंबर 4 ठाकुरद्वारा से धर्मेंद्र सिंह, वार्ड नंबर 5 अंसारी दक्षिणी से तस्लीम, वार्ड नंबर 6 भिटौरा से अबोध कुमार सिंह, वार्ड नंबर 7 अंसारी उत्तरी से नसरीन, वार्ड नंबर 8 अहमदनगर से प्रदीप गुप्ता, वार्ड नंबर 9 अंसारी पश्चिमी से डॉ मोइनुद्दीन, वार्ड नंबर 10 रबड़ फैक्ट्री वसीम अहमद, वार्ड नंबर 11 नई बस्ती से शवीना वी, वार्ड नंबर 12 लोधीनगर से सोनतारा, वार्ड नंबर 13 सराय से शराफत हुसैन, वार्ड नंबर 14 अंसारी पूर्वी से नसरीन, वार्ड नंबर 15 भोलेनगर से बशीर अहमद ने जीत दर्ज की।।
बरेली से कपिल यादव
