फतेहगंज पश्चिमी की निर्दलीय प्रत्याशी इमराना ने रचा इतिहास, भाजपा तीसरे नंबर पर

*निर्दलीय प्रत्याशी इमराना बेगम ने 2375 वोटो से जीती

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी मे अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी इमराना बेगम ने 4806 वोट लेकर इतिहास रच दिया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी जयंती चौहान को शिकस्त दी। भाजपा यहां तीसरे नंबर पर रही। नगर पंचायत से भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजय चौहान ने अपनी पत्नी जयंती चौहान को भाजपा से टिकट मांगा था लेकिन नही मिला। ऐसे मे वह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे। भाजपा ने व्यापारी नेता आशीष अग्रवाल की पत्नी प्रीति अग्रवाल को टिकट दिया था। इमराना बेगम को कुल 4806 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी जयंती चौहान को 2431 मत प्राप्त हुए। इमराना बेगम 2375 वोटों से जीत कर इतिहास रच दिया। भाजपा प्रत्याशी प्रीति अग्रवाल को 2031 मत ही मिल सके। यहां अध्यक्ष पद के लिए कुल 18 प्रत्याशी रहे थे। निर्दलीय प्रत्याशी इमराना बेगम कुख्यात स्मैक तस्कर कल्लू डॉन की पत्नी है। अन्य प्रत्याशियों में गीता यादव को 1915, विनीता रानी को 1536, अफरोज बेगम 402, तबस्सुम 259, निशाद 752, नेहा 243, खैरुन्निशा 12, जीनत 29, पूनम 31, प्रेमलता 26, महशर जहां 23,  रिहाना बेगम 566, शबीना बेगम 187, सत्यभामा 51, सुदामा देवी मौर्य 64 मत मिले। इसके अलावा 34 मत नोटा मे गए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *