प्रेस क्लब में आयोजित आयुष्मान कार्ड कैंप में उमड़ी भीड़:भारी संख्या में आयुष्मान कार्ड हेतु किये आवेदन

बरेली – उपजा प्रेस क्लब नावेल्टी चौराहा स्थित पर आयुष्मान कार्ड कैंप में भारी भीड़ उमड़ी जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकारों छायाकारों एवं उनके परिजनों द्वारा आयुष्मान कार्ड हेतु आवेदन किए गए ! प्रेस क्लब अध्यक्ष पवन सक्सेना ने बताया कि प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित होने पर एक वार्षिक कैलेंडर तैयार किया गया जिसके अंतर्गत समय-समय पर कार्यक्रमों को कार्यान्वित करने की योजना बनाई गई एवं उसी के तहत फरवरी माह में इस कैंप का आयोजन किया जा रहा है ! उन्होंने बताया की प्रेस क्लब सभी पत्रकारों छायाकारों व उनके परिवार जनों के हितों को क्रियान्वित करने हेतु वचनबद्ध है !
प्रेस क्लब के सचिव आशीष कुमार जौहरी ने बताया की भारी संख्या में सभी पत्रकारों छाया कारों एवं उनके परिवार जनों द्वारा इस कैंप में आवेदन हेतु बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया ! उन्होंने आयुष्मान कार्ड कैंप टीम एवं प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया एवं वार्षिक कैलेंडर के तहत आगे भी इस तरह के कई अन्य कार्यक्रमों का आश्वासन दिया ! पत्रकारों छायाकारों व उनके परिजनों ने आयुष्मान कार्ड कैंप में आवेदन हेतु रुचि के साथ हिस्सा लिया एवं सभी के द्वारा प्रेस क्लब के किए गए इस आयोजन की सराहना की गई ! प्रेस क्लब द्वारा सभी के बैठने एवं जलपान आदि की व्यवस्था की गई !
इस अवसर पर अध्यक्ष पवन सक्सेना उपाध्यक्ष कृष्ण राज यादव, मनीष अग्रवाल, डॉ राजेश शर्मा, महामंत्री धर्मेंद्र सिंह, सचिव आशीष कुमार जौहरी, विपिन शर्मा, नीरज आनंद, विजय सिंह, सुबोध मिश्रा, रणदीप सिंह, राजेश सक्सेना, उपसचिव शुभम रॉय, विकास साहनी, संगठन मंत्री अजय मिश्रा, सह संगठन मंत्री विजय बब्बल सक्सेना, कोषाध्यक्ष पुत्तन सक्सेना, कानूनी सलाहकार के एम खान एवं अन्य पत्रकार व छायाकार सहित कई परिवारजन आदि उपस्थित रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *