बरेली। प्रेम विवाह करने वाली युवती की मुंबई मे मौत हो गई। सोमवार को उसका शव बरेली पहुंचा तो मायके वालों ने घेरकर हंगामा शुरू कर दिया और पति व ससुर पर दहेज की खातिर प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। सुभाषनगर पुलिस ने शून्य क्राइम नंबर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। केस मुंबई ट्रांसफर किया जाएगा। सुभाषनगर के करगैना मे शाने वाली मीम बानो ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री मेराज को करीब आठ महीने पहले कैंट के गांव मोहनपुर निवासी नवी हसन बहलाकर ले गया। वे लोग काफी तलाश करते रहे लेकिन कुछ पता नही चला। उन लोगों ने रिपोर्ट का मन बनाया तो नबी हसन का फोन आया और बताया कि उसने महाराष्ट्र मे मेराज से निकाह कर लिया है। जून मे वह नबी हसन के घर गई तो उसके पिता गुलाम रसूल ने अभद्रता की और बेटे के कारोबार के लिए 10 लाख रुपये की मांग की। नबी हसन भी उसकी बेटी से मारपीट करता था। इसी बीच 14 नवंबर की रात नबी हसन ने सूचना दी कि मुंबई में बीमारी से मेराज की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को नवी हसन शव लेकर बरेली पहुंचा तो मेराज के घरवालों ने उसे घेरकर हंगामा कर दिया। वे लोग दहेज की खातिर तीन माह की गर्भवती मेराज की हत्या करने का आरोप लगाने लगे। वही कैंट के बाद युवती के परिवार वाले एसएसपी ऑफिस पहुंचे और मामले की शिकायत की। वहां से उन्हें थाना सुभाषनगर भेजा गया। वहां उन्होंने हत्या करने का आरोप लगाकर मामले की जांच करने की मांग की। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार का कहना है कि मुकदमे की विवेचना मुंबई पुलिस करेगी, केस वहीं ट्रांसफर किया जाएगा।।
बरेली से कपिल यादव
