बरेली। थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र मे प्रेमी-प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली। प्रेमी के पिता का आरोप है कि प्रेमिका के घर वालों के डर से उनके बेटे ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी के पिता ने बताया कि वह शाहजहांपुर के एक गांव का रहने वाला है। गांव में एक युवक का आरोप था कि उनका बेटा उनकी लड़की के पीछे पड़ा रहता था। इसी आरोप में उन्होंने लड़के को एक दो बार मारा भी और यह भी दी धमकी अगर आगे से देख लिया तो जान से मार देंगे। उन्होंने भी लड़की के पिता से कहा कि आगे से आप देख ले तो लड़के को मारना। बुधवार को लड़की पक्ष ने लड़के के खिलाफ रिपोर्ट करा दी तो हमने थाना जाकर बताया कि इन लोगों ने लड़के को मारा भी है। गुरुवार की सुबह लड़की ट्रेन से कट गई। इसके बाद वह लड़की के परिवार वालों से डर के मारे भाग आया और ट्रेन से कट गया। उसे डर था लड़की के कटने के बाद पता नहीं उसके साथ क्या करेंगे। उन्हें मामले की जानकारी अपने दामाद से पता चली। उनके दामाद ने बताया कि बेटे की टिसुआ पटरी के पास गाड़ी से टक्कर लग गई। पिता ने बताया कि, उनका लड़का गांव में खेतीबाड़ी किया करता था और लड़की उनके घर से 500 मीटर दूरी पर रहती थी। एसएसपी रोहित सिंह ने सजवाण ने बताया कि फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर एक 18 वर्षीय युवक मोनू का शव मिला था। प्रतीत हो रहा है कि, उसने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड किया है। पुलिस ने युवक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद सूचना मिली कि शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में एक युवती का शव मिला। जिसके शव को पुलिस ने पीएम के लिए भेजा है।।
बरेली से कपिल यादव