बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। गुरुवार को देर शाम थाना प्रेमनगर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से गांव कुरतरा मे बांछित चल रहे स्मैक तस्कर के घर दबिश दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले तस्कर फरार हो गए। आपको बता दे कि करीब पांच दिन पहले थाना प्रेमनगर पुलिस ने बरेली से स्मैक की खेप देने जा रहे दो स्मैक तस्करो को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ मे उन्होंने स्मैक की खेप कुरतरा निवासी स्मैक तस्कर नसरत की बताई थी। पकड़े गए तस्करो के निशानदेही पर गुरुवार को देर शाम कुरतरा गांव मे प्रेमनगर पुलिस ने हल्का दरोगा के सहयोग से बांछित तस्कर के घर दबिश दी। साथ ही गांव के एक शातिर तस्कर के घर का दरवाजा खटखटाया। लेकिन दोनो तस्कर फरार हो गए। जिस कारण पुलिस टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। दरअसल गांव कुरतरा मे भी कस्बा फतेहगंज पश्चिमी की तरह स्मैक तस्करो की संख्या बढ़नी शुरू हो गयी है। अब तस्करों ने क्षेत्र के गांवो मे अपना जाल फैला रखा है।।
बरेली से कपिल यादव