प्रियंका गांधी ने वर्चुअल मीटिंग मे साधा सरकार पर निशाना, कहा- नोटबंदी और जीएसटी ने घोटा सबका गला

बरेली। शुक्रवार को वर्चुअल मीटिंग मे कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने चौथे चरण के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार मे मध्यमवर्गीय लोगों को कुछ नहीं मिला। किसान, दुकानदार सभी परेशान हैं। नोट बंदी और जीएसटी ने सबका गला घोटा। शुक्रवार की सुबह प्रधानमंत्री अपने भाषण में उत्तर प्रदेश की जनता को बधाई देते है। आप लोग लखपति बन गए हैं। यहां बेरोजगार बढ़ रहा है। सरकारी विभाग बेचे जा रहे है। अमीरों को अमीर बनाया जा रहा है। गरीबों को और गरीब बनाया जा रहा है। चुनाव के समय 20 लाख रोजगार देने की घोषणा की। कहां से सरकार रोजगार देगी। यह सब दिखावी घोषणाएं है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में तीन बाते रखी है। सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ करेंगें। आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाएंगे। जैसे छत्तीसगढ़ सरकार ने किया। वही यूपी मे करेंगे। पशुओं का गोबर दो रुपए किलो सरकार लेगी। धान 2500 रुपये कुन्तल और गन्ना 400 कुन्तल खरीदेंगे। बिजली का बिल आधा होगा। सरकारी विभागों मे खाली पड़े 12 लाख पदों को भरेंगे। यूपी में 100 क्लस्टर बनाएंगे। स्वरोजगार को युवाओं को 5 लाख रुपए एक प्रतिशत ब्याज पर देंगे। पुलिस भर्ती में 25 प्रतिशत महिलाओं को लाएंगे। एक गैस सिलेंडर से महिला को रोजगार नहीं मिला। हम तीन सिलेंडर देंगे। नौजवानों की सबसे समस्या है रोजगार। बार-बार परीक्षा को निरस्त कराया गया। तमाम ऐसे युवाओं हैं, जिन्होंने पांच पांच साल तैयारी की। रोजगार नहीं मिला। रोजगार को जॉब कलेंडर और कमेटी बनाएंगे। परीक्षा के बाद छह महीने में रिजल्ट और जॉइनिंग कराएंगे। वोट डालने से पहले अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोच लेना। मंत्री के बेटे किसानों को कार से कुचलते हैं। भाजपा मंत्री के बेटे को जमानत मिल गई। कांग्रेस को मजबूत बनाओ और भविष्य बनाओ। जय हिन्द।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *