प्रसिद्ध बिरहा गायक पद्मश्री हीरालाल यादव का निधन

वाराणसी- प्रसिद्ध बिरहा गायक और पद्मश्री सम्मान से सम्मानित हीरालाल यादव का रविवार को सुबह 83 साल की उम्र में निधन हो गया। हीरालाल यादव काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। 15 दिनों से उन्हें शहर में गंभीर स्थिति में एडमिट करवाया गया था। आईसीयू में भर्ती पद्मश्री हीरालाल यादव को देखने के लिए सीएमओ बीबी सिंह पहुंचे थे। हीरालाल यादव के फेफड़ों में संक्रमण था और मल्टिपल ऑर्गन फेल्योर की स्थिति बनी हुई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हीरालाल यादव का कुशलक्षेम उनके बेटे से फोन द्वारा लिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि यदि कोई भी दिक्कत हो तो हमें अवश्य बताइयेगा।
बता दें बिरहा सम्राट पद्म श्री हीरालाल यादव जी आज प्रातः 10:00 बजे के लगभग हुकुलगंज स्तिथ आवास पर निधन हो गया उनकी उम्र 86 वर्ष था उनकी पत्नी श्रीमती श्यामा देवी भी बीमार चल रही है ।बिरहा सम्राट हीरालाल यादव जी को यस भारती से सम्मानित किया गया था।अभी बीते कुछ महीने पहले हीरालाल यादव जी को पदम् श्री से भी सम्मानित किया गया ।
बिरहा सम्राट हीरालाल यादव जी कई महीनों से बीमार चल रहे थे जिस कारण आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई।।

रिपोर्टर:-महेश पाण्डेय नेशनल हेड(AV News)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *