प्रशिक्षित क्षेत्र पंचायत सदस्य अब विकास मे निभाएंगे भागीदारी- अमित तोमर

भोजीपुरा, बरेली। राष्ट्रीय ग्राम्य स्वराज अभियान के तहत भोजीपुरा के क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी) का दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन जिला ग्राम्य विकास संस्थान भोजीपुरा मे प्रमाण पत्र वितरण के साथ हुआ। प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस का शुभारंभ सत्र प्रभारी राजकुमार सिंह एवं प्रशिक्षक अमित कुमार सिह तोमर ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए द्वीप जलाकर किया। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। समापन सत्र पर राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार तोमर ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर आपकी कार्यकुशलता में निश्चित रूप से वृद्धि हुई है अब प्रशिक्षित क्षेत्र पंचायत सदस्य विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंगे। चर्चा कर सतत विकास लक्ष्य को समझाया। इस अवसर पर अशोक कुमार सिंह, विपिन राघव ने सुरक्षित गांव पर विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण की विभिन्न विधियों एवं उदाहरण से प्रतिभागियों को समझाया। अंत में सत्र प्रभारी राजकुमार सिंह एवं प्रशिक्षक अमित कुमार तोमर द्वारा 53 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षण का संचालन सत्र प्रभारी राजकुमार सिंह एवं सह प्रभारी आदेश शर्मा ने किया। जिला प्रशिक्षण अधिकारी कमल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बिथरी चैनपुर विकास खंड के सभी 112 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण 11 और 12 नवंबर को सुबह साढे नौ बजे से जिला ग्राम्य विकास संस्थान भोजीपुरा मे होगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *