प्रशासन ने मतगणना के लिए प्रत्याशियों को भेजा पत्र, बीड़ी-सिगरेट, माचिस ले जाने पर रोक

बरेली। जिले मे विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना 10 मार्च को होगी। मगर जिला प्रशासन ने मतगणना से पहले सभी नौ विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले 98 प्रत्याशियों को पत्र जारी किया है। इसमें सभी प्रत्याशियों और उनके मतगणना एजेंट को परसाखेड़ा स्थित राज्य भंडारण निगम (एसडब्ल्यूसी) के गोदाम मे बने ईवीएम स्ट्रांग रूम पर छह बजे तक पहुंचने के निर्देश दिए गए है। क्योंकि सभी विधानसभा के ईवीएम स्ट्रांग रूम सुबह 6.30 बजे खुल जाएंगे। ईवीएम स्ट्रांग रूम की सील प्रत्याशियों और उनके मतगणना एजेंट की मौजूदगी मे खुलेंगी इसलिए सभी प्रत्याशियों और मतगणना एजेंट को सुबह छह बजे तक ईवीएम स्ट्रांग रूम में पहुंचना होगा। इसके बाद आरओ, पर्यवेक्षक, प्रत्याशी और मतगणना एजेंट की मौजूदगी मे ईवीएम स्ट्रांग रूम की सील खुलेगी। परसाखेड़ा एसडब्ल्यूसी के मतगणना कक्षों में सुबह आठ बजे से काउंटिंग शुरू हो जाएगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट मतों की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम से मत गिने जाएंगे। मगर सबसे पहला रिजल्ट भोजीपुरा विधानसभा का आएगा। इसके बाद बाकी आठ विधानसभा के रिजल्ट आने शुरू हो जाएंगे। मतगणना स्थल पर बीड़ी, सिगरेट, माचिस, लेटर, मोबाइल आदि ले जाने पर रोक है। मतगणना स्थल पर पास दिखाने के बाद ही इंट्री दी जाएगी। मतगणना स्थल के बाहर स्थानीय पुलिस के साथ ही पैरा मिलेट्री फोर्स के जवान भी लगाएं जाएंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *