बरेली। सावन के तीसरे सोमवार पर नाथ नगरी में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए। कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने हेलीकॉप्टर से भक्तों पर पुष्प वर्षा की। आसमान से बरसते फूलों के बीच शिवभक्तों ने हाथ उठाकर हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। सावन के तीसरे सोमवार को प्रशासन की ओर से बरेली के सातों नाथ मंदिरों और वाहां जलाभिषेक करने आए कांवड़ियों व श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। हेलीकॉप्टर से शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा के लिए सुबह 8 बजे से ही पुलिस लाइंस में तैयारियां शुरू हो गई थी। पुष्प वर्षा और हवाई सर्वेक्षण का सिलसिला दोपहर 12 बजे तक चला। सबसे पहले मंडलायुक्त सौम्या आसवाल और डीआईजी रेंज अजय कुमार साहनी ने हेलीकॉप्टर से उड़ान भर कर रामगंगा और तपेश्वर नाथ मंदिर में शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा की। इसके बाद डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने हेलीकॉप्टर से जिले के नाथ मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सभी नाथ मंदिरों में कांवड़ियों और अद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।।
बरेली से कपिल यादव