बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के संबंध में की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा महानगर, बरेली और आंवला जिला की पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दामोदर स्वरूप पार्क में प्रदर्शन किया। उन्होंने दरभंगा, बिहार में सार्वजनिक मंच से कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की उपस्थिति में अशोभनीय टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके साथ सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को ज्ञापन सौंपा। डीएम को संबोधित ज्ञापन में भाजपा महिला मोर्चा की बरेली और आंवला जिले की अध्यक्षों में स्वाति कुमार, मीना मौर्य और महानगर की महामंत्री मंगलेश सक्सेना ने संयुक्त रूप से कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी न केवल संवेदनशील हैं बल्कि इसने समाज में महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कार्य है। लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन करते हुए की गई इस टिप्पणी से समाज में गलत संदेश प्रसारित हो रहा है। महिला मोर्चा बरेली इस कृत्य की घोर निंदा करते हुए ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करती है। आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए कांग्रेस के नेता राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से माफी मांगे, अन्यथा महिला मोर्चा बरेली मे आंदोलन के लिए बाध्य होगा। प्रदर्शन करने वालों मे जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंह, मंगलेश सक्सेना, सोनिया कपूर, सुधा सक्सेना, पूजा अग्निहोत्री, चंचल गंगवार, पूनम गौतम, शालिनी जौहरी, गीता दोहरे, सुदामा देवी मौर्य, तारावती, मिथिलेश, ममता, किरण पटेल, मीरा गंगवार, नेहा कन्नौजिया, गीता गुप्ता, मीना मौर्य, पूजा माथुर, ममता अग्रवाल, बीना रस्तोगी, पूनम गुप्ता, प्रियंका सक्सेना, अर्चना सिंह, अंशुल गुप्ता आदि महिलाएं शामिल रही।।
बरेली से कपिल यादव