प्रदेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का विभिन्न स्थानों पर किया गया सीधा प्रसारण

बरेली- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का आज विकास भवन सभागार में सीधे प्रसारण का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग, अपर जिलाधिकारी नगर आर.डी. पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संतोष बहादुर, जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, जिला विकास अधिकारी चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतराम वर्मा, डीसी मनरेगा गंगाराम, परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार सहित अन्य अधिकारी तथा विकास भवन के कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक भी इस आयोजन में शामिल हुए।

शपथ ग्रहण प्रसारण से पूर्व बरेली की शास्त्रीय गायिका डा. हितु मिश्रा ने गायन प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने ग्रुप के साथ कई मंगल गीत एवं राज गीत प्रस्तुत किए। उल्लेखनीय है कि सैटेलाइट बस स्टैंड, बरेली रेलवे जंक्शन के सामने, चौकी चौराहे के समीप एवं डीडी पुरम में वॉल साइड डिजिटल स्क्रीन द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के प्रत्येक विकास खंड मुख्यालय, नगर   पालिका एवं नगर पंचायत स्तर पर भी शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *