प्रदेश के स्थापना दिवस पर बोले वन मंत्री, हमें गर्व है कि हम उत्तर प्रदेश से है

बरेली। प्रदेश के स्थापना दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम में शनिवार को विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश समारोह का आयोजन हुआ। साहू राम स्वरूप व द्रोपदी कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को यादगार बनाया। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया है, हमें गर्व है कि हम उत्तर प्रदेश से है। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि वृंदावन के बाद दूसरा कॉरिडोर मुख्यमंत्री ने बरेली को दिया है। बरेली को समर्थ बनाने में आप सभी का योगदान सराहनीय है। एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री 2047 तक उप्र को अग्रणी श्रेणी में खड़ा करने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को सुरक्षा व सतर्कता की सीख देते हुए कहा कि बच्चों को जब वाइक खरीद कर दे तो साथ में हेलमेट अवश्य दें। विधायक मीरगंज डॉ डीसी वर्मा ने कहा कि सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री देने वाला प्रदेश उत्तर प्रदेश है। मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी ने कहा कि आप दुनिया के किसी कोने में जाएं, उत्तर प्रदेश के लोग वहां जरूर मिलेगे। अन्यत्र जाकर बसे लोग आप से मिलकर अपनत्व की अनुभूति करते है, ऐसे में उन लोगों से संपर्क बनाए रहे। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि उप्र देश की आस्था व लोगों का दिल है। पर्यटन की दृष्टि से वरेली का नाम भी महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम मे छात्र हार्दिक ने तबला वादन, छात्रा आरोही रावत ने शास्त्रीय गायन किया। संस्कृति उत्सव में राज्य स्तर पर विजेता वादन में हार्दिक, नृत्य में सृष्टि को सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जनपद स्तरीय यूथ अवार्ड विजेता मो. शिराज, राज्य स्तरीय जूडो वालिका वर्ग (सव-जू.) में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली काव्या गुप्ता, राज्य स्तरीय जूडो वालक वर्ग (सीनियर) में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले संजू प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, उपाध्यक्ष बरेली विकास प्राधिकरण मनिकन्डन ए.. मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *