प्रदूषित पानी से रामगंगा मे मरी हजारों मछलियां, गाड़ियों मे भरकर ले गए

मीरगंज, बरेली। रामगंगा मे प्रदूषित पानी प्रवाहित होने से बड़ी संख्या में मछिलयां मर गई। नदी मे उतरा रही मछलियों को लोग पकड़कर गाड़ियों में भरकर ले गए। इन मछलियों को शहर और कस्बा की बाजारों मे खपा दिया। रामगंगा मे रामपुर की ओर से चार दिन पूर्व प्रदूषित पानी अचानक आ गया। प्रदूषित पानी से नदी मे हजारों मछलियां मर गई। मरी मछलियों को पानी मे उतराता देखकर नदी किनारे के गांवों के लोगों में मछलियां निकालने की होड़ मच गई। मछुआरों ने उतरा रही मछलिया जाल लगाकर एकत्र कर ली। लोग नदी से निकाली मछलियों को गाड़ियों मे भरकर ले गए। इन्हें शहर और कस्बों की बाजारों में खपा दिया। गोरा लोकनाथपुर के प्रमोद शर्मा ने बताया कि चार दिन पहले अचानक रामगंगा में काला पानी आ गया। पानी मे झाग भी थे। जिससे नदी मे बड़ी संख्या मे मछलियां मर गई। पानी मे उतरा रही मछलियों को सोमवार तक लोगों ने नदी से निकाल कर एकत्र कर लिया। कुछ लोगों ने सीधे बाजार में इन मछलियों को बेंच दिया। कई मछली व्यापारी यही से मछली खरीद कर गाड़ी से ले गए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *