प्रथम महिला अध्यापिका की मनायी गयी जयंती

वाराणसी/पिंडरा- प्राथमिक विद्यालय फूलपुर में भारत की पहली महिला अध्यापिका सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर दीपदान व माल्यार्पण किया गया।इस अवसर पर बालिका शिक्षा में सावित्रीबाई के योगदान पर प्रधानाध्यापक डॉ कुँवर पंकज सिंह ने उनके विषय मे छात्र व छात्रों को विस्तार से बताया। सावित्रीबाई के विषय में वीडियो दिखाकर उनसे संबंधित प्रश्नोत्तर किया गया। उचित उत्तर देने वाले छात्रों को सहायक अध्यापक वीरेंद्र कुमार द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान कमलेश , दुर्गेश रागिनी, तरुण, मनोज , इन्द्रावती व प्रशिक्षु अध्यापको की सक्रिय सहभागिता रही।

रिपोर्टर-:महेश पाण्डेय नेशनल हेड(AV News)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *