प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़, जिम्मेदारी देकर संगठन के अभियानों से जोड़ें

बरेली। भाजपा के संगठनात्मक बरेली जिला के प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को बैठक मे आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी और पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मतदाता पुनरीक्षण और बूथों को मजबूत करने के लिए विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और उसको जिम्मेदारी देकर संगठन के सभी कार्यक्रमों और अभियानों से जोड़ें, जिससे सभी संगठनात्मक गतिविधियां प्रभावी हों और सर्वव्यापी बनें। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भाजपा के सभी बूथ स्तर के कार्यक्रमों को सफल बनाने का काम करना है। सभी बूथ समिति सक्रिय रहें, जिसके लिए शक्ति केंद्र संयोजकों व बूथ समितियों की बैठकें करनी आवश्यक है। जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने पदाधिकारियों की बैठक हर माह के अंतिम बुधवार और मंडल की बैठके हर माह के अंतिम शुक्रवार को तय की। उन्होंने कहा कि मासिक बैठक मे सभी की उपस्थिति अनिवार्य है। बैठकों में आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्ययोजना बनाई जाएंगी। जन-जन को केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। अधिक से अधिक नए मतदाता बनवाने का काम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर डॉ. निर्भय सिंह गुर्जर, मेघनाथ सिंह कठेरिया, तेजेश्वरी सिंह, नीरेंद्र सिंह राठौर, अजय सक्सेना, अभय चौहान, राहुल साहू, अंकित शुक्ला, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, डॉ नरेंद्र गंगवार, मंजू कोरी, अर्जुन यादव, देवेंद्र सक्सेना, मुकेश राजपूत, अजय अरोरा, यशवंत सिंह आदि उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *