लखनऊ- उत्तर प्रदेश में पॉलीथीन पर प्रतिबंध होने से कुम्हारों के व्यापार को नई दिशा मिली है। जिसका कारण खुद सीएम योगी हैं। बता दें कि पॉलीथीन के बंद होने से मिट्टी के बर्तनों की मांग बढ़ गई है। जिसके चलते कुम्हारों की आजीविका में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
दरअसल, सरकार के फैसले के बाद लोग प्लास्टिक के ग्लास का इस्तेमाल कम कर रहे हैं। इतना ही नहीं होटलों और दुकानों में भी प्लास्टिक के ग्लास या अन्य सामान बंद हो गया है। अब लोग मिट्टी के बरतनों इस्तेमाल करने लगे हैं। जिसके चलते कुम्हारों के चेहरे पर खुशी और सुकून का भाव है।
वहीं कुम्हारों का कहना है कि जहां जहां पहले 2000 से 2500 कुल्हड़ बिक रहे थे, वहीं अब 6000 से 75000 कुल्हड़ बिक रहे हैं। इससे उनके रोजगार में काफी इजाफा हुआ है।
-सुनील चौधरी