पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

नवाबगंज, बरेली। जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव रत्नानंदपुर में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। घटना संदिग्ध परिस्थितियों में होने से परिजनों ने आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार गांव रत्नानंदपुर निवासी महेश कुमार (24) की शादी करीब दस माह पूर्व बरखना हरचंदपुर गांव की कुसुम के साथ हुई थी। महेश रुद्रपुर स्थित एक फैक्टरी मे कार्यरत था। 8 फरवरी को वह अपनी पत्नी को लेकर ससुराल गया था और वहां से सीधे रुद्रपुर चला गया था। बुधवार को उसका शव गांव में एक पेड़ से लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर उसकी बाइक, हेलमेट और कपड़ों का बैग भी पड़ा मिला। परिजनों ने शव की पहचान महेश कुमार के रूप में की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी। मृतक की पत्नी कुसुम भी अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ कोतवाली पहुंची और घटना को संदिग्ध बताया। मृतक के भाई नरेन्द्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *