पेड़ से लटका मिला युवक का शव, नही हो सकी शिनाख्त

बरेली। थाना क्षेत्र के युगवीणा लाइब्रेरी के सामने लगे पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला। घटना की सूचना से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नही हो सकी। पुलिस ने अज्ञात मे पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  आपको बता दें कि थाना कैंट क्षेत्र के युगवीणा लाइब्रेरी के रंक्षा सपदा की जमीन है। कुछ साल पहले उस जमीन पर वन विभाग ने पेड़ लगा दिए थे। जिस कारण वह क्षेत्र जंगल मे तब्दील हो चुका है। वहां पर अक्सर कैंट क्षेत्र के आसपास के बच्चे क्रिकेट खेला करते है। बुधवार की दोपहर मे जब बच्चे मैंच खेल रहे थे तो उन्हें जंगल की तरफ पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव दिखाई दिया। घटना की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन शव की पहचान नही हो सकी। मृतक युवक की उम्र लगभग 26 बर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों में चर्चा है कि युवक की हत्या कर शव को यहां लाकर पेड़ से लटका दिया है क्योंकि उसके पैर जमीन से लग रहे थे। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *