बरेली। शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सड़को के चौड़ीकरण और विकास के नाम पर रोड किनारे लगे हरे पेड़ काटने का विरोध तूल पकड़ गया है। शनिवार को जागर संस्था के प्रदीप कुमार, सपा नेता मंयक शुक्ला मोंटी की अगुवाई मे तमाम लोग नगर निगम पहुंचे। हरे पेड़ कटाने का विरोध करते हुए हंगामा किया। अपर नगरायुक्त सुनील कुमार यादव का घेराव कर भूख हड़ताल व धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। आपको बता दें कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर मे ईट पजाया चौराहे से डेलीपीर चौराहे, चौपुला से सुभाषनगर पुलिया तक और जंक्शन रोड तक सड़क चौड़ीकरण मे आ रहे हरे पेड़ों को काटा जा रहा है। सड़क किनारे से पाकड़, नीम समेत कई प्रजाति के पेड़ों को काटा जा चुका है। जागर संस्था के प्रदीप कुमार ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने हरे पेड़ काटने का विरोध किया है। हरे पेड़ों का कटान रुकवाने की मांग की। पेड़ों को काटने की अनुमति को लेकर भी कुछ खामियां सामने आई। वन विभाग की अनुमति पर तारीख का जिक्र तक नही था। बही सपा नेता मंयक शुक्ला मोंटी ने बताया कि स्मार्ट सिटी बसाने के नाम पर बड़ा खेल किया जा रहा है। 10 मार्च को इस मुद्दे पर जांच पड़ताल की मांग उठाई जाएगी। समयुन खान ने बताया कि हरे पेड़ों का कटान नहीं रोका तो महिलाएं धरना प्रदर्शन करेंगी। इस मौके पर डॉ आलोक खरे, डॉ इंतखाब आलम, डॉ शालिनी सक्सेना, डॉ आशा सिंह, एड राजेंद्र चौधरी, इस्राफील राशमी मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव