पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी का निधन देश के लिये अपूर्णीय क्षति

मध्यप्रदेश/आगर मालवा- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई के निधन पर नगरीय विकास और आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्रद्धेय अटल जी का पूरा सार्वजनिक जीवन एक पितृ पुरूष की भाँति था। हर व्यक्ति उन्हें अपने से जुड़ा पाता था। अपने राजनैतिक जीवन में अटल जी अजातशत्रु के रूप में सबके आदरणीय बने रहे। उन्होंने बाजपेयी जी के निधन को देश के लिये अपूरणीय क्षति बताया है।
श्रीमती माया सिंह ने कहा है कि अटल जी का सभी राजनैतिक दल सम्मान करते थे। वे ओजस्वी वक्ता और श्रेष्ठ कवि थे। उनके चुटीले व्यंगवाणों को पूरा सदन महत्व देता था। अटल जी ग्वालियर के सपूत जरूर थे किंतु पूरा रष्ट्र उन्हें प्यार करता था। सार्वजनिक जीवन के ऐसे युग पुरूष युगों बाद जन्म लेते हैं। मैंने अटल जी के जीवन एवं उनके कृतित्व से बहुत सीखा है। हमारे प्रेरणा के स्त्रोत स्व. श्रद्धेय अटल जी थे और रहेंगे। श्रीमती माया सिंह अटल जी के निधन की सूचना मिलती ही दिल्ली के लिये रवाना हो गईं।

राजेश परमार , आगर मालवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *