पूरे जनपद में मनाया गया उत्तर प्रदेश संस्कृति उत्सव 2023

मुजफ्फरनगर- संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संस्कृति उत्सव 2023 जनपद के विभिन्न जिलों में मनाया जा रहा है इसी क्रम में आज सदर तहसील के अतिरिक्त बुढ़ाना ,खतौली ,जानसठ तहसील में संगीत गायन वादन तथा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

डी ए वी इन्टर कॉलेज आर्य समाज रोड मुजफ्फरनगर में संस्कृति उत्सव 2023 का उदघाटन प्रात: 11 बजे श्री राजीव वर्मा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर,डी आर डी ए,श्री संतोष वर्मा डिप्टी डायरेक्टर कृषि , विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार शर्मा, श्रीमती कंचन प्रभा शुक्ला प्रधानाचार्य जैन कन्या इन्टर कॉलेज नई मण्डी मुजफ्फरनगर श्रीमती राजेश कुमारी प्रधानाचार्य वैदिक पुत्री कन्या इन्टर कॉलेज नई मण्डी मुजफ्फरनगर, श्रीमती कुसुम लता प्रधानाचार्य आर्य कन्या इण्टर कालेज मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम का संचालन अब्दुल सत्तार तथा भारत भूषण अरोरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री प्रवीण कुमार शर्मा ,के के शर्मा, अजयपाल सिंह ,निर्णायक की भूमिका में शैली रंजन , डॉक्टर वंदना राय, रही । इस अवसर पर अनिल कुमार कला अध्यापक राजकीय इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर। सत्यकाम तोमर ,अजय कुमार अरुण कुमार,अमित सदाना अंग्रेजी प्रवक्ता मोनिका रानी ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहयोग किया गया। विजेता छात्र छात्राएं को जिला विद्यालय निरीक्षक श्री डॉक्टर धर्मेन्द्र शर्मा जी ने सम्मानित किया। *तहसील जानसठ*

डी ए वी इण्टर कॉलेज जानसठ मुजफ्फरनगर में संस्कृति उत्सव 2023 का उदघाटन उप जिला अधिकारी जानसठ श्री राधेश्याम गोंड, कैप्टन प्रवीण चौधरी प्रधानाचार्य, भोकररेडी श्री राजेंद्र कुमार प्रधानाचार्य भारतीय इन्टर कॉलेज,श्री राधेश्याम जी, कला अध्यापक पुनीत राठी, अंकुर राजवंशी आदि का योगदान रहा।

खतौली के के इन्टर कॉलेज खतौली मुजफ्फरनगर में संस्कृति उत्सव 2023 का उदघाटन उप जिला अधिकारी खतौली अपूर्वा यादव ने किया,तथा प्रधानाचार्य अनुराग जैन सहायक नोडा केरल सिंह ,निर्णायक गीता काकरान ,सोनी पाण्डेय रही।
तहसील बुढ़ाना
तहसील बुढ़ाना में डी ए वी इन्टर कॉलेज बुढ़ाना में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री उमेश मलिक तथा ठाकुर रामनाथ सिंह जी विशिष्ट अतिथि रहे .सभी विधाओं में प्रथम,द्वितीय तृतीय आए प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। निर्णायक श्रीमती दीपा सोनी, श्रेया सिंह रही। आभार धर्मवीर सिंह तथा सहायक नोडल मुनेश कुमार ने किया संचालन डॉ राजीव कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *