पूड़ी बेलने के बहाने घर ले जाकर किया दुराचार

आगरा। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति एक महिला को पूड़ी बेलने के बहाने अपने घर ले गया। वहां ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

सोमवार को विकास शर्मा पुत्र सुरेश चंद्र शर्मा निवासी शिव विहार कॉलोनी एक महिला के पास पहुंचा। वह महिला से बोला कि उसके यहां एक कार्यक्रम है। थोड़ी देर के लिए उसे पूड़ी बेलने में उनकी मदद चाहिए। महिला मदद के नाम पर उसके साथ उसके घर चली गई। घर ले जाकर उसने महिला को बंधक बनाकर उनके साथ दुराचार किया। महिला रोते हुए अपने घर आई और घर पर दुराचार की जानकारी दी। परिजन महिला को थाने ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विकास शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

– योगेश पाठक आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *