पुष्प प्रदर्शनी का किया आयोजन!राज्यपाल रहे मुख्य अतिथि

रुड़की- बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर (बीईजी एंड सी) में शनिवार को पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्धघाटन मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड के राज्यपाल डॉ केके पॉल ने किया। प्रदर्शनी में पहुंचे सुगंधित पुष्पों से पूरा परिसर महक उठा। सैनिक अधिकारियों,पूर्व सैन्य अधिकारियों और आम जन ने इस पुष्प प्रदर्शनी को सराहा। बीईजी रुड़की में प्रत्येक वर्ष मार्च माह के दौरान दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन किया जाता है। इस पुष्प प्रदर्शनी का शहर ही नहीं आसपास के लोगों को भी बेसब्री के साथ इंतजार रहता है। इस पुष्प प्रदर्शनी आयोजित की जाती है।शनिवार को इस पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में आइआइटी रुड़की, सीबीआरआइ आदि ने भी अपने पुष्पों को भेजा। इस प्रदर्शनी का शुभारंभकरते हुए उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. के के पॉल ने कहा कि बीईजी एंड सेंटर 160 वर्षो से स्थापित है। और इस तरह के आयोजनों का होना अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण बात है। पुष्प प्रदर्शनी में कमांडेंटब्रिगेडियर एसके कटारिया ने कहा कि इस पुष्प प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाना अब प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। सभी को इस जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। लोगों को उन वैज्ञानिक तकनीक को भी जानने का मौका मिलेगा, जिससे कि इन पौधों को तैयार किया जाता है। इस अवसर पर सैन्य अधिकारियों के अलावा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूडकी नितिका खण्डेलवाल, एसपी देहात मणिकांत मिश्र, सीओ एसके सिंह, कोतवाली प्रभारी साधना त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।
(रिपोर्ट -फिरोज अहमद, रूङकी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *