मीरगंज, बरेली। कुख्यात तस्कर सपा नेता शाहिद उर्फ कल्लू काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मीरगंज पुलिस ने 262 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों बहेड़ी पुलिस द्वारा पकड़ा गया तस्कर उस्मान व मोहम्मद यूसुफ ने शाहिद उर्फ कल्लू, रिफाकत व इशाकत का नाम कबूला था। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश मे जुटी है। सपा नेता के खिलाफ स्मैक तस्करी से जुड़े दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज है। सपा नेता की पत्नी वर्तमान मे सभासद है। आपको बता दें कि जिले की नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी स्मैक तस्करी को लेकर देश भर में बदनाम है। यहां के तस्कर बड़ी मात्रा मे देश के तमाम हिस्सों में स्मैक की सप्लाई करते है। पुलिस तस्कर उस्मान को पिछले दिनों बहेड़ी से स्मैक के साथ जेल भेज चुकी है। शनिवार को मीरगंज पुलिस ने सपा नेता शाहिद उर्फ कल्लू निवासी फतेहगंज पश्चिमी को मीरगंज ओवरब्रिज के पास से 262 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नेता स्मैक की सप्लाई देने जा रहा था। इसकी कीमत लगभग 26 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने सपा नेता के खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर लिया है। तस्कर ने बताया कि यह स्मैक फतेहगंज के ही इशाकत, नदीम, मुन्ना टंडन, मलिक कुरैशी, और सोनू कालिया से लिया था। पुलिस ने इन सभी तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शाहिद उर्फ कल्लू दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों से स्मैक के साथ गिरफ्तार हो चुका है। तस्कर की पत्नी इमराना 2017 मे नगर पंचायत चेयरमैन पद का चुनाव लड़ी थी। वह मामूली अंतर से चुनाव हार गई। इसके साथ ही शाहिद उर्फ कल्लू भी सभासद रह चुका है। सपा नेताओं के साथ उसके नजदीकी रिश्ते है। वर्तमान मे तस्कर की पत्नी सपा महिला संगठन की पदाधिकारी भी है।
बरेली से कपिल यादव