पुलिस ने सीखी संकेत की भाषा, वाहनों पर लगाए स्टीकर

बरेली। पुलिस लाइन स्थित रविंद्रालय सभागार मे रविवार को यातायात पुलिस एवं मूक-बधिर संघ की कार्यशाला हुई। इसमे पुलिस कर्मियों को मूक बधिर व्यक्तियों के साथ संवाद करने के लिए विशेष संकेत भाषा का प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को मूक बधिर व्यक्तियों की सहायता करने में सुविधा प्रदान करना था। इस कार्यशाला का आयोजन पुलिस लाइन स्थित रवींद्रालय सभागार में एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन और एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान के मार्गदर्शन में सीओ ट्रैफिक अंजनी कुमार तिवारी के नेतृत्व में किया गया। कार्यशाला में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को मूक बधिर व्यक्तियों के साथ संवाद करने के लिए विशेष संकेत भाषा का प्रशिक्षण दिया गया ताकि वे उनकी सहायता कर सकें। मूक बधिर व्यक्तियों की गाड़ियों पर विशेष पहचान स्टीकर लगाए गए, जिससे पुलिसकर्मी उन्हें पहचान कर सहयोग कर सकें। इस पहल से पुलिस और मूक बधिर लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सकेगा। इस दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *