पुलिस ने आरोपी के मकान पर चस्पा किया कुर्की का नोटिस

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर गुरुवार को थाने की पुलिस ने फरार चल रहे गांव औंध के रामदुलारे के घर कुर्की को नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने न्यायालय से जारी नोटिस तामील करने के कई प्रयास किए लेकिन आरोपी आवास पर नही मिला। कोर्ट ने माना रामदुलारे कार्रवाई से बचने के लिए फरार है। कोर्ट ने गत दिनों कुर्की का आदेश जारी कर दिया। गुरुवार को बरेली क्राइम इंस्पेक्टर रामसेवक की मौजूदगी मे पुलिस ने आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने गांव में मुनादी कराकर लोगों को बताया आरोपी न्यायालय मे उपस्थित नही होने पर उसके घर में मौजूद चल एवं अचल संपत्ति की कुर्की कर ली जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *