पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों की भूख हड़ताल, चुनाव मे कर्मचारी देंगे सरकार को वोट की चोट

बरेली। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लंबे समय से कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। यह आंदोलन अब उग्र होता जा रहा है। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सेठ दामोदर स्वरूप पार्क मे पुरानी पेंशन बहाली मंच के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के बैनर तले सेठ दामोदर स्वरूप पार्क पर केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारी ने क्रमिक भूख हड़ताल की। संगठन के पदाधिकारी ने बताया अगर उनकी मांगे नही मानी गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। आगामी लोकसभा मे सरकार इसका परिणाम भुगतने को तैयार रहे। इस दौरान बसंत चतुर्वेदी, रविंद्र सिंह, नरेश गंगवार, सुनील कुमार जैन, सुरेंद्र मलिक, कामरान अहमद, राजेश दुबे, मुशर्रफ़ खान, इंजीनियर देवदत्त पचौरी, राजेंद्र प्रसाद गंगवार, अरुण जायसवाल, इंजीनियर आशीष यादव, सर्वेश शर्मा, तप मिश्रा, मुरारी लाल गंगवार, राधा रमन मिश्रा, डॉक्टर अंचल अहेरी, जगपाल भाटी, विमल कुमार वशिष्ठ, सूर्य प्रकाश, राजीव शर्मा, दीनदयाल रस्तोगी आदि सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे। वही दूसरी ओर ऑल इंडिया फेडरेशन और नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन की ओर से सोमवार को जंक्शन के मुख्य गेट पर क्रमिक भूख हड़ताल की गई। जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। अब यह भूख हड़ताल 11 जनवरी तक सुबह नौ से शाम पांच बजे तक नियमित रहेगी। एनआरएमयू के महामंत्री के आहवान पर क्रमिक भूख हड़ताल कार्यक्रम शुरु किया गया। मंडल मंत्री राजेश चौबे, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा की अध्यक्षता तमाम रेल कर्मचारी जुटे। शाखा सचिव राजेश दुबे का कहना है, आठ से 11 जनवरी तक भूख हड़ताल चलेगी। महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने निर्देश पर सभी शाखाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य हड़ताल में शामिल होंगे। युवा शक्ति एकजुट होकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रही है। सोमवार को क्रमिक भूख हड़ताल में अमित कुमार सक्सेना, राम कुमार, रामवीर दिवाकर, पाटन यादव, चंद्रपाल कश्यप, शिव शंकर मिश्रा, विवेक चौबे, अभिषेक कश्यप, महबूब मियां, अमित कुमार, मोहम्मद वासिफ खान आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *