पुरनापुर गांव मे दो मगरमच्छ दिखने पर पहुंची वन विभाग की टीम, लगाया जाल

बरेली। जनपद के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव पुरनापुर मे दो मगरमच्छ के कारण लोगों में दहशत बनी हुई है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ पकड़ने को जाल लगाए हैं। हालांकि कई घंटे के बाद भी रात तक मगरमच्छ पकड़ में नहीं आए। वन अधिकारी मॉनीटरिंग कर रहे है। वन विभाग के अनुसार गुरुवार को बिथरी ब्लॉक के गांव पुरनापुर में लोगों ने गांव के पास खेत में एक मगरमच्छ देखा। गांव वालों ने उसे भगाया तो वह गांव के पास एक तालाब में चला गया। तालाब आबादी से लगा हुआ है। सूचना पर वन अधिकारियों की टीम पहुंची। जांच में एक नही वहां तालाब में दो मगरमच्छ देखे। तालाब के आसपास जाल लगाया है। रात तक मगरमच्छ पकड़ में नहीं आए। अधिकारियों का कहना है कि पिछले दिनों बाढ़ का पानी नदियों में आ गया था। संभवता तभी मगरमच्छ नदी से होकर गांव तक पहुंच गए। वही वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टीम मगरमच्छों के पानी से बाहर आने का इंतजार कर रही है। जिसके बाद रेस्क्यू किया जा सकेगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *