पुत्री के जन्म पर महिला को पेट्रोल पिलाकर करने का मारने का किया प्रयास, मुकदमा दर्ज

फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे पुत्री को जन्म देने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को जबरन पेट्रोल पिलाकर मारने का प्रयास किया। मामले मे ससुराल बालों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के निवासी चंद्रपाल ने तीन साल पहले पुत्री का विवाह थाना क्षेत्र के गांव सबदलपुर जेड निवासी लीलाधर के पुत्र कुंवरसेन से किया था। इस दौरान विवाहिता ने एक लड़की को जन्म दिया लेकिन लड़की को अभिशाप मानने वाले ससुराल बालों द्वारा ठीक देखभाल नही की गई और नवजात लड़की की मौत हो गई। कुछ समय बाद उसने फिर पुत्री को जन्म दिया। पुत्री के जन्म के बाद से ससुराल वाले लगातार उसे प्रताड़ित करने लगे। बुधवार को पति कुंवरसेन, ससुर लीलाधर, सास, ननद व जेठानी बबली सभी ने एक राय होकर विवाहिता को मारा-पीटा और उसे जबरन पेट्रोल पिला दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पीड़िता के पिता, भाई, नाते-रिश्तेदारो और पुत्री को ससुराल से लेकर फरीदपुर कोतवाली पहुंचे तो पीछे से ससुराल वाले भी पहुंच गए। दोनों पक्षों मे सुलह के प्रयास चलते रहे। पीड़िता के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *