पीपीपी मोड मे संचालित होगा 300 बेड हॉस्पिटल, राजस्व व विकास कार्यों की जानी प्रगति

बरेली। विकास भवन सभागार मे मंगलवार को मंडलीय समीक्षा बैठक में कमिश्नर भूपेन्द्र एस. चौधरी की अध्यक्षता मे तीन सौ बेड हॉस्पिटल को पीपीपी मॉडल मे संचालन शुरू कराने की समीक्षा की। कमिश्नर ने एमबीबीएस डाक्टर्स की एग्रीमेंट के आधार पर नियुक्ति करने, टीबी रोग उन्मूलन कार्यक्रम, सिजेरियन प्रसव केंद्र की समीक्षा की। 10 फरवरी को इस संदर्भ मे पुनः बैठक के निर्देश दिये गये। बैठक में 200 करोड़ से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। जिसमें गर्रा नदी पर सेतु निर्माण, कस्तूरबा विद्यालय में हास्टल, बदायूं में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में हास्टल निर्माण, राजकीय महाविद्यालय दातागंज बदायूं, के निर्माण कार्य के बारे में बताया गया कि फायर-विद्युत एनओसी के लिये आवेदन किया गया है। विद्युत-भवन 33 हजार केवी की लाइन गई है जिसकी शिफ्टिंग कराई जानी है। जल से निगम (नगरीय) द्वारा शीशगढ़ परियोजना की हैंड ओवर की कार्यवाही की जा रही है। सी.एन.डी.एस के कुल 11 कार्य देरी से चल रहे हैं। इसका मुख्य कारण विभिन्न निर्माण कार्यों में धनराशि प्राप्त न होना है। भुगतान न होने से फार्मर रजिस्ट्री का काम प्रभावित कृषि विभाग से सम्बंधित फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति कम पाये जाने पर कमिश्नर ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने संयुक्त कृषि निदेशक को निर्देश दिये कि फॉर्मर रजिस्ट्री में लगे सभी कर्मियों की धनराशि तीन दिनों में भेजी जाए। बैठक में बताया गया कि मंडल स्तर पर ट्रामा सेंटर-क्रिटिकल कारिडोर प्रस्तावित है। बरेली में 10, बदायूं में 8, पीलीभीत में 10 तथा शाहजहांपुर में 8 का निर्माण कराया जायेगा, जिस पर मण्डलायुक्त ने कहा कि हर जनपद में कम से कम एक आर्थोपेडिक सर्जन की व्यवस्था की जाए। डीएम बदायूं ने बदायूं से दातागंज मार्ग खराब स्थिति मे बताया। इस पर कमिश्नर ने उसे ठीक कराने के निर्देश दिये। निर्देश दिये कि 10 से 12 बजे जनसुनवाई में सभी अधिकारी अपने कार्यालयों मे बैठे। समयावधि मे कोई मीटिंग आयोजित न करें। फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति कम पाए जाने पर कृषि अधिकारियों से नाराजगी जतायी। जतायी। बैठक में डीएम बरेली अविनाश सिंह, डीएम बदायूं अवनीश राय, डीएम शाहजहांपुर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, डीएम पीलीभीत ज्ञानेन्द्र सिंह, सीडीओ, सीएमओ आदि मंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *