बरेली। जनपद की बिथरी चैनपुर विधानसभा के विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान बरेली के विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि 300 बेड अस्पताल को पीपीपी मॉडल पर संचालित किया जाएगा। विधायक डॉ. राघवेंद्र ने बताया कि सीएम ने भेंटवार्ता के दौरान बताया कि 300 बेड अस्पताल को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए इसके प्रस्तावों में कुछ संशोधन के साथ कैबिनेट में लगा जाएगा। वही उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के अनुरोध पर विधायक बिथरी चैनपुर डॉ राघवेंद्र शर्मा ने लखनऊ मे विधानसभा मे कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शिक्षामित्रों के शीघ्र मानदेय वृद्धि हेतु अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने जल्द ही मानदेय की समस्या की समाधान बात कही।।
बरेली से कपिल यादव
