बरेली। जिले मे कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमण की चपेट में आये लोक निर्माण विभाग के दो अधिकारियों की शुक्रवार को मौत हो गई। दोनों ही अफसरों की रिपोर्ट बीते दिनों पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से ही उनका निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा था। एक साथ दो अफसरों की मौत के बाद विभाग मे हड़कंप मच गया है। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता देवेश तिवारी ने बताया कि सीडी वन के एक्सईएन रामसूरत की गुरुवार देर रात लखनऊ में मौत हो गयी। निर्माण खंड भवन के सहायक अभियंता का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह तीन बजे के करीब उनकी भी मौत हो गई। निर्माण खंड भवन के कर्मचारियों की मानें तो मतगणना ड्यूटी से लौटने के बाद ही एई वीपी सिंह आर्या की तबीयत बिगड़ी थी। इससे पहले पीएमजीएसवाई खंड में एक बाबू की भी कोरोना संक्रमण से मौत हुई थी। विभाग में कई अन्य कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है।।
बरेली से कपिल यादव