बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार को पीडब्ल्यूडी ने कुख्यात स्मैक तस्कर के घर को सील करने की कार्रवाई की। यह कार्यवाही तहसीलदार मीरगंज अरविंद तिवारी की अगुवाई मे की गई। कार्यबाही से पहले स्मैक तस्कर मे नन्हें लंगड़ा के घर का पुलिस ने ताला तोड़ा। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की टीम ने घर की नाप जोख कर संपत्ति का मूल्यांकन किया। जिसके बाद टीम ने उसे सील कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पिछले कई दशकों से तस्करी के धंधे में लिप्त नन्हे लंगड़ा पर दोबारा कार्रवाई की गई। इसके पूर्व भी प्रशासन उस पर कार्रवाई कर चुका है। स्मैक तस्करी के धंधे मे नन्हे लंगड़ा का नेटवर्क आधा दर्जन राज्याें में फैला है। उसका यह नेटवर्क उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, हरियाणा, झारखंड , राजस्थान, उत्तराखंड राज्यों के कई शहरों मे फैला हुआ है। पीडब्ल्यूडी के पहले बीडीए ने तस्कर नन्हें लगड़ा पर कार्रवाई कर चुका है। जिसके तहत बीडीए ने रियासत उर्फ नन्हे लंगड़ा के आलीशान बैंक्वेट हाॅल को ध्वस्त करने की कार्रवाई की थी। बीडीए ने अपनी कार्रवाई चार दिन मे पूरी की थी। जिसके तहत बीडीए ने उसकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाया था। पुलिस उसके फरार साथी रूखसार अली उर्फ राजू निवासी पर कार्रवाई कर चुकी है। रूखसार मौके से फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने उसके यहां 82 की कार्रवाई की थी। पुलिस ने उसके मकान पर नोटिस चस्पा करने के साथ डुग्गी भी पिटवाई थी। पुलिस ने रहपुरा के जंगल मे छापा मारकर छह स्मैक तस्करों को पकड़ा था। उनके कब्जे से बुलेट, स्कूटी सहित करीब 480 ग्राम स्मैक भी बरामद की थी।।
बरेली से कपिल यादव