पिपरी गांव मेंं महिलाआे से किया जनसंपर्क, महिलाआे की सुनी समस्या

भदोही- समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पूर्व सदस्य नाहिद लारी खां ने शुक्रवार को भदोही नगर के पिपरी गांव में पहुंचकर जनसंपर्क किया और महिलाआे की समस्या सुनते हुये उसके निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान सपा नेत्री नाहिद लारी खां ने कहा कि भाजपा की सरकार जनता के साथ झूठ बोलकर ठगने का कार्य किया जिससे देश व प्रदेश की जनता काफी परेशान व त्रस्त है। उन्होंने कहा कि केन्द्र मे भाजपा की बनी सरकार को लगभग चार वर्ष बीत गया किन्तु एक भी एेसी योजनाएं नही चलायी गई जिससे गरीब जनता को लाभ मिल सके, केवल झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि आप सभी जनता को कुछ बताने की जरूरी नही है आप सभी लोग भाजपा की सरकार को भलि भांति से समझ रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी की सरकार भी केन्द्र की सरकार के नक्शे कदम पर चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का एक वर्ष कार्यकाल बीत गया किन्तु अभी तक जनता के लिए कुछ ठोस कदम नही उठाया। उन्होंने कहा कि जिसका नतीजा है कि जनता ने भाजपा सरकार से ऊब कर सपा को गोरखपुर व फुलपुर के लोकसभा उप चुनाव में प्रचंड बहुत देकर सपा प्रत्याशी को जीत दिलाने का कार्य किया। कहा पूर्व में रही प्रदेश की अखिलेश सरकार द्वारा गरीब जनता के लिए काफी योजनाएं चलाकर उन्हे लाभान्वित कराने का काम किया गया। किन्तु जैसे ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी वैसे ही सभी योजनाआे को बंद कर दिया। कहा अखिलेश सरकार द्वारा जो परियोजनाआे को चालू कराया गया था उसे अब भाजपा सरकार अपना बता रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के साथ सिर्फ झूठ बोलने का काम किया है। जिसे अब जनता माफ नही करेगी। इस दौरान महिलाआे ने सपा नेत्री से अपना पीड़ा बताते हुये कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा हम महिलाआे को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर को तो दिया गया किन्तु उसका मूल्य इतना अधिक है कि हम गरीब लोग गैस भरवा न ही पा रहे है। जिससे यह योजना भी हम लोगो के लिए बालू पर पानी फेकने जैसा साबित हो रहा है। महिलाआे ने सपा नेत्री को आश्वासन दिया कि आने वाले चुनावो में समाजवादी पार्टी का समर्थन कर एक बार फिर अखिलेश के नेतृत्व में सरकार बनाने का काम करते हुये भाजपा सरकार को करारा जवाब दूंगी। इस अवसर पर प्रधान दुर्गेश सिंह मुन्नी लाल यादव विनय यादव बर्फी देवी सीमा सिंह सहित काफी संख्या में सपा नेता व पदाधिकारी, कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
-पत्रकार आफताब अंसारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *