पिपरिया के युवक की गुजरात मे पत्थर की मशीन मे गिरने से हुई मौत

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया निवासी सुमित (20) गुजरात मे एक महीने पहले काम करने गया था। वह गुजरात मे पत्थर पीसने की मशीन पर काम कर रहा था। अचानक ही पत्थर पीसने की मशीन मे गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उसके साथ के कर्मचारियों ने हादसे की खबर गांव मे परिजनों को दी। सुमित की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया है। वह छह बहनों में इकलौता भाई था। आपको बता दें कि थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव पिपरिया के कई युवक गुजरात के अहमदाबाद शहर मे काम करते है। यहां का सुमित भी काफी समय से रोजगार की तलाश में था। मगर कोई रोजगार नही मिला। जिसके चलते सुमित गांव के युवाओं के साथ गुजरात में काम करने चला गया। जहां उसे पत्थर पीसने की एक मशीन पर काम मिल गया। मंगलवार की देर रात के समय उसके साथ के युवक खाना खाने जा रहे थे। उससे भी गांव के युवकों ने खाना खाने के लिए चलने को कहा। मगर उसने कहा कि काम खत्म होने के बाद खाना खाने जाऊंगा। इसके कुछ ही देर बाद सुमित पत्थर की मशीन मे गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव के युवकों ने हादसे की खबर पिपरिया गांव में परिजनों को दी। परिजन खबर सुनते ही गुजरात के लिए रवाना हो गए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *