बरेली। लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों मे हो रही बढ़ोत्तरी से लोग परेशान थे लेकिन पिछले पांच दिन से पेट्रोल और डीजल पर दाम नही बढ़ने से लोगों ने राहत की सांस ली है। वही सीएनजी के दाम भी नहीं बढ़े है। सोमवार को बरेली में पेट्रोल का दाम जहां 105.35 रुपये प्रति लीटर है, वहीं डीजल की कीमत 96.92 रुपये प्रति लीटर है। पिछले 21 दिनों की बात की जाए तो यह सातवी बार है जब पेट्रोलियम पदार्थों की कीमताें में तेल कंपनियों ने कोई इजाफा नही किया है।गौरतलब है कि 22 मार्च से अब तक पेट्रोल व डीजल के दामों में दस रूपए का इजाफा हो चुका है। डीजल की कीमतों में हुए इजाफे से मालभाड़े मे दस रूपए की वृद्धि हुई है। वहीं सीएनजी पर भी पिछले एक माह में सिर्फ एक बार चार रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। जिसका असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। कच्चे तेल की कीमतों मे अब कमी आ रही है। रूस यूक्रेन के विवाद के कारण बढ़े पेट्रोल और डीजल के दामों के बाद कच्चे तेल की कीमतों मे गिरावट आई है। जिसका असर दिख रहा है। हालांकि पेट्रोलियम कंपनियों ने गिरावट आने के बाद जहां पेट्रोलियम पदार्थो के दाम नहीं गिराए वहीं पिछले पांच दिनों से उनकी कीमतों को स्थिर रखा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भले ही इजाफा नहीं हो रहा हो लेकिन पिछले 21 दिनों में बढ़े डीजल के दामाें का असर सड़क से लेकर रसोई तक साफ दिख रहा है। रोजमर्रा वाली चीजों से लेकर फल सब्जियों के दामों में भी इजाफा हाे रहा है। पेेट्रोलियम कंपनियां पेट्राेल और डीजल के दाम सुबह ही निर्धारित करती हैं।पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में वृद्धि का दाम टैक्स जोड़कर तय किया जाता है।जो इतने ज्यादा है कि उनके लगते ही पेट्रोलियम पदार्थों का दाम सीधे दो गुना हो जाता है। जानकारों की मानें तो पेट्रोलियम पदार्थो का दाम तभी नीचे आ सकता हैै जब उस पर लगने वाले टैक्स को कम किया जाए।।
बरेली से कपिल यादव