बरेली- आज फार्म लॉन में मुस्लिम पसमान्दा समाज को दिशा दिखाने के लिए वरिष्ठ नेताओं द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज़ के अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार के पूर्व उपाध्यक्ष आतिफ रशीद उपस्थित रहे समाज को उभारने के लिए चर्चा की गई अगामी 13 नवम्बर को राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज़ द्वारा पसमांदा समुदाय के सुर को स्वर देने पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद रैली बरेली के जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र मे होगी जिसमे ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा पार्लियामेंटरी बोर्ड के सदस्य व सांसद डॉ के लक्ष्मण जी व उत्तरप्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी जी और राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज़ के अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार के पूर्व उपाध्यक्ष श्री आतिफ रशीद जी मुख्य अतिथि के रूप मे और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जमाल सिद्दीकी जी व श्री दानिश आज़ाद अंसारी जी मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित होंगे और उत्तरप्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष श्री कुंवर बासित अली जी अतिथि के रूप मे रहेंगे!
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज़ उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष कमर सिद्दीकी जी करेंगे!
– बरेली से तकी रज़ा
