पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष बने कैलाश, महामंत्री राजकपूर 

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल की बैठक व्यापार मंडल की हुई। बैठक में नगर इकाई का गठन सर्वसम्मति से किया गया। रविवार को व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष संजय चौहान के प्रतिष्ठान पर पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल की स्थानीय नगर इकाई का गठन किया गया। जिसमें व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुधीश पांडेय ने सर्वसम्मति से कैलाश शर्मा को नगर अध्यक्ष व राजकपूर गुप्ता महामंत्री, अतहर अली महामंत्री, संजय अग्रवाल महामंत्री, सौरभ पाठक को मीडिया प्रभारी, सूरज राठौर उपाध्यक्ष, नारायण हरी अग्रवाल उपाध्यक्ष, हसनैन अंसारी उपाध्यक्ष, कमल गुप्ता उपाध्यक्ष, समीउद्दीन अंसारी उपाध्यक्ष, गौरव गुप्ता सचिव, ठाकुर मोनू सिंह सचिव, पप्पू मौर्य कोषाध्यक्ष, मोहन लाल साहू सचिव मनोनीत किया। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रदीप पुष्कर, जिला विधिक सलाहकार मनोज गंगवार, सन्तोष पटेल जिला उपाध्यक्ष, पंकज कपूर जिला कोषाध्यक्ष, संजीव शर्मा, अमन सिंह, ओमेन्द्र सिंह चौहान, विजय कुमार सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे। नई कमेटी को भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, विजय गुप्ता, रमन जायसवाल, नीरज गोयल, कन्हिया लाल, इमरान अंसारी, शाकिर खान, दीपक गोयल, प्रेमपाल गंगवार, कपिल यादव ने बधाई देकर शुभकामनाएं दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *