पशुपतिनाथ मंदिर मे शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज का आज हुआ आगमन

बरेली- आज बरेली मे पीलीभीत बाइपास रोड स्थित पशुपतिनाथ मंदिर मे शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज का आगमन हुआ।

सर्वप्रथम शंकराचार्य जी महाराज ने मंदिर में पूजा अर्चना की इसके बाद वहां तालाब में उपस्थित मछलियों को दाना खिलाया तत्पश्चात आगे की ओर प्रस्थान कर गये। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी मुकेश पंडित जी ने बताया कि स्वामी जी हल्द्वानी जा रहे थे इसलिए मंदिर के आश्रम मे कुछ समय विश्राम के लिए व्यवस्था की गई थी लेकिन अचानक मौसम के खराब हो जाने के कारण स्वामी जी केवल मंदिर मे चल रहे यज्ञशाला का निर्माण कार्य का परीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश लेकर गंतव्य के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मंदिर ट्रस्टी जगमोहन सिंह,श्री मती बीना सिंह,अनिल सिंह,सचिन सिंह,शिवानी सिंह,विपिन सहित कई श्रद्धालुओं उपस्थित रहे।

– बरेली से वीरेंद्र कुमार मौर्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *